नजीबाबाद: नजीबाबाद में हरिद्वार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
मनोज की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मंगलवार 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।