टांटोटी: चापानेरी में शोक की लहर, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामकिशन तेली का निधन, डॉ. मनोज आहूजा ने जताई संवेदना
Tantoli, Ajmer | Jun 9, 2026 ग्राम सेवा सहकारी समिति चापानेरी के अध्यक्ष रामकिशन तेली के निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।स्व.रामकिशन तेली के निधन की सूचना मिलते ही मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा चापानेरी पहुंचे।उन्होंने स्व.रामकिशन तेली के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों व उनको दोनों पुत्रो से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।