चंदिया: विलायत कला-चंदिया रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Chandia, Umaria | Jun 10, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला और चंदिया के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे कॉलोनी चंदिया निवासी खुबचंद्र कहार पिता लालमनी कहार द्वारा चंदिया थाना पुलिस को दी गई।सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।