भिंड नगर: सुरेश दादा हॉल में हल्दीघाटी की शौर्य गाथा सुन जोश से भर उठे लोग,इतिहासकार राजवीर सिंह चिलकोई का हुआ भव्य स्वागत
भिंड। सुरेश दादा बैंक्विट हॉल में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और वीरता को समर्पित "हल्दीघाटी की शौर्य गाथा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से आए वरिष्ठ इतिहासकार राजवीर सिंह चिलकोटी का समाजसेवियों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गईं हैं