शाहनगर: आमा नर्सरी के पास अंशुल जैन के गोदाम में घुसा ब्लैक कोबरा, सर्प मित्र धीरेन्द्र सोनी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
आमा नर्सरी के पास स्थित अंशुल जैन की गोदाम में आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक ब्लैक कोबरा दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प मित्र धीरेन्द्र सोनी मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।