पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 18 स्थित दल्लीराजहरा माइंस जाने वाले मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब की प्रीमियम दुकान खोले जाने का विरोध तेज हो रहा है। छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएँ दुकान के सामने धरना पर बैठ कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।