प्रतापगंज: जनकल्याण सहयोग शिविर के अंतिम दिन 81 आवेदन प्राप्त, 15 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड में आयोजित जनकल्याण सहयोग शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य