एटा: बस स्टैंड आगरा मोड पर ई-रिक्शा पलटा, बैठी बुजुर्ग महिला घायल, गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा, ट्रैफिक जवानों ने बचाया
एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में बस स्टैंड आगरा मोड़ के पास एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई।जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। बस स्टैंड आगरा मोड़ के समीप अचानक ई-रिक्शा एक गड्ढे में जा गिरा और पलट गया, जिससे महिला उसके नीचे दब गई।