इचाक: इचाक में बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
इचाक में बिजली कटौती से लोग हलकान प्रखंड में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बूढ़े-बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।