बीना: समान नागरिक संहिता को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन, बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी रहे मौजूद
Bina, Sagar | Jun 22, 2026 एक देश एक कानून को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता को लागू करने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। सोमवार को नगर पालिका सभागार में हुई अहम बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी।नगर पालिका परिषद बीना के सभागार में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।