अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या, मामले में आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया आज कस्बा के गुरही पंचायत में एक पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया तथा मृतका के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।घटना कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत के लहसुना गांव की है।