बीसलपुर: बिलसंडा में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा, हनुमान मंदिर में शुरू हुई 9 दिवसीय राम कथा
बिलसंडा कस्बे में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला पीले वस्त्रों में संजी महिलाओं ने ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली खन्नौत नदी से पवित्र जल लेकर हनुमान मंदिर पहुंची श्रद्धालुओं ने विधि विधान से कलश स्थापना की जिसके साथ ही 9 दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया