मेरठ: सदर बाजार क्षेत्र में बस अड्डे से महिला का बैग चोरी, 50 हजार नकद, सोने की चेन और कीमती सामान गायब
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित भैसाली बस अड्डे पर शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का बैग चोरी हो गया। फौजी परिवार से जुड़ी इस महिला के बैग में 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।