अमरोहा: गांव सलारपुर माफी में मारपीट कर रहे चार आरोपियों को डिडौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
Amroha, Amroha | Mar 11, 2025 आज मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे डिडौली पुलिस ने गांव सलारपुर माफी में मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिंडोली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोकेश, राजकुमार, कुवंपाल व मदनपाल, आपस में मारपीट कर रहे थे सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।