अमरोहा: आयुष्मान अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में देहात थाने में पति सहित 4 पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Amroha, Amroha | Mar 11, 2025 विजय सिंह की बेटी मोनिका की शादी 15 जून 2024 को कमालपुर के रहने वाले ब्रह्मपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मोनिका को उसकी ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और ₹10 लाख की दहेज में मांग कर रहे थे। इस मामले में मोनिका ने कई बार अपने मायके वालों को जानकारी दी थी। बीती रविवार को मोनिका के पति सास ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी।