दिवाली के अवसर पर नगर पालिका बाह तिरंगामयी रोशनी से निखर उठी। चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर के निर्देशन में पूरे नगर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे बाह का विकास एक नई चमक के साथ दिखा। सोमवार रात 10 बजे तक सड़कों के किनारे लगी रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट ने नगर को अलौकिक रूप दे दिया। मुख्य बाजार से लेकर चौक-चौराहों तक रोशनी की छटा ने लोगों का मन मोह लिया।