छतरपुर नगर: ग्राम हरपुरा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुरा गांव निवासी सुंदर लाल सेन ने आज 09 जून दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 5 जून 2026 को जमीन विवाद को लेकर लोकमन यादव, बृजलाल यादव, संतोष, राकेश, यशपाल, शिवपाल तथा प्रह्लाद उर्फ बंडा यादव सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की गई।