अररिया: कुसियार गांव के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 5, 2024 अररिया पूर्णिया मार्ग में कुसियार गांव के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला सदर प्रखंड क्षेत्र के चातर पंचायत के त्रीरूट वीटा निवासी इरशाद की पत्नी फातिमा बताई जा रही है.