हरदा: हरदा में सटोरिया गिरफ्तार, 20 से अधिक मामले दर्ज, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, अवैध कारोबार पर कार्रवाई
हरदा के सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खेड़ीपुरा निवासी 45 वर्षीय सल्लू शाह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सल्लू शाह पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।