खुर्जा: नवल नगर स्थित कैंप कार्यालय में विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए किया निर्देशित
खुर्जा नगर के नवल नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आज खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने जनसुनवाई की, क्षेत्र के गांव और नगर से आए क्षेत्र वासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के लिए विधायक द्वारा निर्देशित किया गया है, जनसुनवाई सोमवार दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुई।