पटेरा ब्लॉक के ग्राम बनगांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे करीब गांव की पुलिया के पास नाले में एक नवजात का भ्रूण पड़ा मिला,ग्रामीणों की नजर नाले में पड़ी संदिग्ध वस्तु पर गई तो पास जाकर देखने पर वह नवजात का भ्रूण निकला,घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई,ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर पहुंची।