लखपुरा काली मंदिर में छोटकी भंडारा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार करीब 8:00 बजे सुबह से ही मंदिर में विभिन्न जगहों से श्रद्धालु पूजा अर्चना को लेकर पहुंचे। माघ मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम एवं द्वितीय मंगलवार को भंडारा पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी दौरान एक महिला का गले से चेन चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।