ललितपुर: रा.पं.रा.ग्रा.प्र.सं के पदाधिकारियो ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए CDO को सौपा ज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में धरना एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी।