राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को चौरीचौरा तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।तहसीलदार के नेतृत्व में सबसे पहले बाइक रैली निकली जो चौरीचौरा थाना, बाल बुजुर्ग, बाल खुर्द, दानी भवानी पोखरा, मुंडेरा बाजार होते हुए तहसील में समाप्त हुई। इसके बाद एक पैदल रैली निकाली ।