मावली: ऋषभदेव थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे 48 पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mavli, Udaipur | Nov 9, 2025 उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को रविवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने 6 वारदातों का खुलासा किया है। थानाधिकारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया की हाइवे पर राहगीरों से लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।