फूलपुुर: प्रयागराज में मौसम में बदलाव से घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित
प्रयागराज के इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव के कारण गलन बढ़ गई है। फूलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक अधिकतर दुकानें नहीं खुल सकीं और लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए।कोहरे के कारणप्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं फूलपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेन देरी है।