पुनासा: नर्मदा नगर के जंगल में तेंदुए का हमला, 10 साल की बच्ची पर झपटा, ग्रामीणों ने बचाई जान
Punasa, Khandwa | Apr 11, 2026 खंडवा जिले के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनासा चौकी के जंगल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। महुआ बीनने गई 10 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे पकड़कर जंगल की ओर ले जाने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए पत्थर मारकर तेंदुए को भगाया और बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया।