पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम थाड़ पठार में शनिवार शाम 7:00 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जहां उन्हें संबोधित करते हुए हीरा सिंह श्याम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।