अपर नर्मदा सिंचाई परियोजना (शोभापुर) के विरोध में भारत आदिवासी पार्टी ने शनिवार 6बजे को पुष्पराजगढ़ में विशाल आमसभा का आयोजन किया, जहां आमसभा के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बिना ग्राम सभा की अनुमति के हुई कार्रवाई निरस्त करने की मांग की गई है।