हरिहरगंज: हरिहरगंज के बिंदा रिसोर्ट में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई शिव चर्चा, शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
हरिहरगंज सिनेमा हॉल रोड स्थित बिंदा रिसोर्ट में रविवार 2 बजे भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरिहरगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 6 के पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और धार्मिक वातावरण का आनंद उठाया।