दुर्गावती: कुल्हड़ियां स्थित मां कुलेश्वरी देवी धाम में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़ियां स्थित मां कुलेश्वरी देवी धाम में गुरुवार की शाम 5:00 बजे अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही आज मां का ध्वज बदला गया और आज से एक माह के लिए कुलेश्वरी देवी धाम मेला का शुभारंभ हो गया।