दमोह शहर के एसपी कार्यालय के सामने शनिवार शाम करीब 5 बजे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जबकि आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की