फतुहा: शुकुलपुर के पास एयरटेल के गोदाम से ₹37 लाख का सामान चोरी करने वाले चार कर्मी गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jan 17, 2026 शुकुलपुर के पास स्थित एयरटेल के वेयरहाउस गोदाम से करीब 37 लाख रुपए की चोरी करने वाला चोर वेयरहाउस में काम करने वाला कर्मी ही निकला है। वेयरहाउस के मैनेजर ने 16 जनवरी को वेयरहाउस में चोरी होने की फतुहा थाना में लिखित शिकायत किया है।फतुहा पुलिस ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में संलिप्त छह कर्मियों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।