फारबिसगंज: प्रखंड क्षेत्र के समौल में खेत में लगा फसल को अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त, पीड़ित किसान ने दिया आवेदन।
फारबिसगंज प्रखंड के समौल में खेत में लगा सब्जी के फसल को अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को 12 बजे पीड़ित किसान ने बताया इस घटना में लगभग दो लाख रुपए का नुक्सान पहुंचा है। पीड़ित किसान द्वारा थाना में आवेदन दें कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं घटना से गांव में आक्रोश देखा जा रहा है।