सिवनी: पानी के लिए हाहाकार: गोरखपुर बीसावाड़ी के ग्रामीण बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, किया हंगामा
Seoni, Seoni | Apr 21, 2026 सिवनी जिले के ग्राम गोरखपुर बीसावाड़ी में गहराती पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।