चैनपुर: झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के सक्रिय कार्यकर्ता चैनपुर के काशी प्रसाद का निधन, शोक की लहर
झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे सामाजिक कार्यकर्ता काशी प्रसाद का शनिवार शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 56 वर्ष के आसपास थी। किडनी एवं लीवर खराब हो गई थी, जबकि कैंसर भी हो गया था। उन्होंने इलाज के क्रम में रांची स्थित मेडिका अस्पताल में शाम 5.30 बजे अंतिम सांस ली।