हथिया पंचायत के हथिया, टोंकाटोला व आसपास क्षेत्र में हाथियों के झुंड होने की खबर से लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने गांव के खेत व खिलहान में दो से तीन हाथियों को देखे जाने की पुष्टि भी की। गांव में हाथियों के झुंड होने की खबर से सोमवार देर रात लगभग दस बजे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकाल कर पटाखे,मशाल के जरिए हाथियों को जंगल की ओर भगाने में जुट गए।