राजापाकर: राजापाकर दक्षिणी पंचायत में महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
रविवार को 2:00 बजे दिन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए अनेकों कार्यों के विषय में बताया गया। वहीं मौके पर प्रचार रथ पर लगे टीवी स्क्रीन के माध्यम से भी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।