गोगरी: गोगरी प्रखंड में तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
Gogri, Khagaria | May 29, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को आए तेज आंधी और बे-मौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई तेज हवा और बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। आंधी-पानी के कारण आम, लीची, मूंग, मक्का समेत कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों से आम और लीची गिर गए, जबकि खेतों में लगी मूंग और मक्का की