सीतापुर: जमलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के जमलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।