ललितपुर: ग्राम गदयाना निवासी पीड़ित ने गांव के नामजद आरोपी पर लगाए उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपहृत कर अपने साथ ले जाने के आरोप
थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी पीड़ित एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव का एक नामजद आरोपी उसकी 13 वर्षीय बेटी को अपने साथ अपहृत करके ले गया है। उन्होंने उक्त मामले में बेटी को सकुशल खोजने एवं आरोपी पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।