करनवास क्षेत्र के किशनपुरिया गांव में एफएमडी नामक रोग के फैलने से एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में गुरुवार को दोपहर 1:00 करीब पशु विभाग की टीम के द्वारा गांव में पहुंचकर पशुओं फैल रही बीमारी के बारे में जानकारी लेकर बचाव के बारे में जागरूक किया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।