मांझी: भोला ढाला के पास ट्रक मिक्सर मशीन की टक्कर में 12 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर, छपरा रेफर
Manjhi, Saran | May 27, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के भोला ढाला के समीप ट्रक और मिक्सर मशीन के आमने-सामने की टक्कर में 12 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।