ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के करीब हीरो एजेंसी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के कस्बे के करीब हीरो एजेंसी के सामने गुरुवार की दोपहर, लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में एक बाइक सवार लवकुश निवासी दूलीपुर मजरे ऊँचाहार देहात व दूसरे बाइक पर सवार दिनेश कुमार निवासी गौरैयापुर सड़क पर गिरकर घायल हो गये, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।