गिरिडीह: पहरियाडीह में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।
बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित पहरियाडीह गांव में 30 वर्षीय गुड़िया खातून का शव घर में फंदे से लटका मिला। रविवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान थे।