माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत फरार चल रहे आरोपी विलास सहनी, पिता स्वर्गीय जनक सहनी, निवासी केतुका, थाना मब्बी, जिला दरभंगा को मब्बी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।