धौलपुर: बेटे की याद में तनाव में चल रहे पिता ने की आत्महत्या, पत्नी कई वर्षों से मायके में रह रही थी
शहर के कसाई पाड़ा मोहल्ले में को एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिससे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची। जिसने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार करीब 42 वर्षीय आशीष शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा घर पर अकेला रहता था। उसकी पत्नी बेटे को लेकर पिछल