राजातालाब: चौखंडी रेलवे फाटक बंद, पहले दिन राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी
चौखंडी रेलवे फाटक बंद, पहले दिन राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी वाराणसी के जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते बुधवार सुबह करीब 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। फाटक बंद होने के पहले ही दिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।