रामनगर: बडनपुर, फिरोजपुर सहित कई जगहों पर आज कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया, दबिश दी गई
रामनगर क्षेत्र के बडनपुर फिरोजपुर सहित 20 स्थानों पर आज आबकारी विभाग के द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे दबिश दी गई। 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 2 कुंतल लहन को नष्ट कराया गया है। आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।