नरवर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60,500 रुपये की अवैध शराब जब्त, 11 पेटी देशी व 1 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस चौकी मगरौनी थाना नरवर द्वारा अवैध मादक पदार्थों व शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 60,500 रुपये आंकी गई है।